
एमेलिया इयरहार्ट (आसमान से बात करने वाली महिला) 1897 में केंसास में जन्मी एमेलिया इयरहार्ट दुनिया की महानतम पायलट्स में से एक थीं। 1921 में पायलट लाइसेंस लिया और इतिहास रच दिया। अकेले विमान उड़ाकर अटलांटिक और प्रशांत महासागर पार करने वाली पहली महिला बनीं। दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं, लेकिन 1937 में दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर रहस्यमयी ढंग से लापता हो गईं।