
26/11 मुंबई हमला (नाक के नीचे आया आतंक) आतंकी समुद्र के रास्ते नाव से मुंबई पहुंचे। अत्याधुनिक हथियार, बेखौफ हमलावर और उलझी हुई सुरक्षा व्यवस्था। 3 दिन तक मुंबई थमी रही… देश सहमा रहा। बुलेटप्रूफ भी बेकार साबित हुआ एटीएस चीफ हेमंत करकरे की मौत उस गोली से हुई जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भेद गई। 60 घंटे बाद NSG ने ऑपरेशन खत्म किया|