एमपी के IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी: दोनों वर्तमान में कलेक्टर

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी Avi Prasad इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं।
अवि प्रसाद प्रशासनिक दक्षता और नवाचार के लिए जाने जाते हैं। कटनी कलेक्टर रहने के दौरान उन्होंने कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। बड़नगर (उज्जैन) में पदस्थापना के दौरान उन्होंने 1100 दिव्यांगों को फ्री मेडिक्लेम पॉलिसी दिलवाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। वे पहले RBI में मैनेजर चुने गए, फिर 2013 में IPS बने और 2014 में UPSC परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर IAS बने।
तीसरी शादी: कूनो नेशनल पार्क में सादगी से विवाह
IAS अवि प्रसाद ने 11 फरवरी 2026 को 2017 बैच की IAS अधिकारी Ankita Dhakre से विवाह किया। शादी का आयोजन Kuno National Park में निजी समारोह में किया गया। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली हैं।



