Petrol Bomb Attack In Bhopal: भोपाल में युवती के घर हमला, आरोपी अरबाज फरारशादी के लिए दबाव बनाने का आरोप भोपाल के टीटी नगर इलाके में शादी से इनकार करने पर एक युवती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अरबाज उर्फ भैयू युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब उसे पता चला कि युवती का रिश्ता किसी दूसरे युवक से तय हो चुका है, तो उसने कथित तौर पर उसे धमकाना शुरू कर दिया। घर की रसोई में लगी आग पुलिस के अनुसार, युवती के इनकार के बाद आरोपी ने उसके घर को निशाना बनाया। पेट्रोल बम घर की रसोई में गिरा, जिससे आग लग गई। हादसे में फ्रिज सहित घरेलू सामान जलकर खराब हो गया। पहले भी युवती को परेशान करने का आरोप मामला बाणगंगा बस्ती की 24 वर्षीय युवती से जुड़ा है। उसके पिता का निधन हो चुका है और भाई ने उसका पालन-पोषण किया है। कुछ समय पहले परिवार ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से तय किया था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद अरबाज युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस के मुताबिक, युवती पहले ही अरबाज के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी। इसके बावजूद वह कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था और धमकियां दे रहा था। डायल-112 पर दी थी सूचना घटना से दो दिन पहले आरोपी सुबह युवती के घर पहुंचा और उसे धमकाया। परेशान होकर युवती ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन युवती का आरोप है कि इसके बाद भी फोन के जरिए धमकियां दी जाती रहीं। आरोपी ने उसके मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद घर पर हमला उसी दिन शाम करीब 5 बजे युवती अपनी भाभी के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी अरबाज वहां दोबारा पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले युवती की स्कूटी पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त किया और फिर घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया।