लखनऊ नीला ड्रम केस: जितना सुलझा, उससे ज्यादा उलझा

39 मिनट पहले331
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
जितना सुलझा, उससे ज्यादा उलझा

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए सनसनीखेज ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ ने पूरे शहर को दहला दिया है। 21 वर्षीय अक्षत सिंह पर अपने पिता, शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने और शव के टुकड़े कर नीले प्लास्टिक ड्रम में छिपाने का आरोप है।
हालांकि पुलिस ने पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला जितना आसान दिख रहा था, उतना है नहीं।

किस महिला से हुई थी मानवेंद्र की बहस?
सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन मानवेंद्र की किसी महिला से फोन पर तीखी बहस हुई थी। पड़ोसियों का दावा है कि मानवेंद्र का अपनी एक शादीशुदा महिला रिश्तेदार (संभवतः अक्षत की मौसी) से लगातार संपर्क था। यह भी सामने आया है कि मानवेंद्र की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। हालांकि इस पर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
परिवार के कुछ सदस्यों, खासकर चाचा-चाची की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मानवेंद्र के भाई पुलिस विभाग में तैनात हैं और एक विधायक की सुरक्षा में कार्यरत बताए जाते हैं। ऐसे में साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

बेटी की भूमिका पर भी संशय
मानवेंद्र की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी कृति ने कथित तौर पर पूरी घटना देखी। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने बहन को धमकाकर चुप कराया।
हैरानी की बात यह है कि पिता की हत्या के अगले ही दिन कृति परीक्षा देने स्कूल गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उसके चेहरे पर गहरे सदमे के भाव नहीं दिखे। क्या वह खौफ में थी या कहानी में कुछ और परतें हैं? यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन