Israel-US और Iran जंग का चौथा दिन: अमेरिका-इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का खुलासा

अभी अभी339
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
अमेरिका-इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का खुलासा

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत ने पूरे पश्चिम एशिया की राजनीति को झकझोर दिया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की है कि 28 फरवरी को हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में तेहरान स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व पर हमला हुआ।
ईरान ने देशव्यापी शोक की घोषणा की है और इसे इस्लामी गणराज्य के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ क्या है?
28 फरवरी 2026 को एक अज्ञात स्थान से अमेरिका-इजरायल की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” की निगरानी की। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस सैन्य अभियान की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए की गई।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है और “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है।”

अमेरिका-इजरायल अभियान के टॉप 4 चेहरे
1. Dan Caine – ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष
2025 में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नियुक्त और अमेरिकी सीनेट से पुष्टि प्राप्त करने वाले डैन केन इस ऑपरेशन की सैन्य रणनीति के प्रमुख चेहरे रहे। खुफिया समन्वय और सैन्य विकल्प तैयार किए, वॉर रूम में ट्रंप को लाइव अपडेट देते रहे, खाड़ी क्षेत्र में अभियानों का लंबा अनुभव,
2. Brad Cooper – US CENTCOM प्रमुख
United States Central Command (CENTCOM) के चीफ ब्रैड कूपर ने ऑपरेशन के संचालन स्तर पर समन्वय किया। वायु सेना, नौसेना और इजरायली बलों के बीच तालमेल, लक्ष्यों का निर्धारण और हमलों की निगरानी,
3. Benjamin Netanyahu – इजरायल के प्रधानमंत्री
नेतन्याहू ने कहा कि “अगर अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा।” इजरायल ने अमेरिका के नेतृत्व वाले ऑपरेशन का समर्थन किया।
4. Donald Trump – अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप ने इसे “बड़ा कॉम्बैट ऑपरेशन” बताया और कहा कि अमेरिका के पास लंबी लड़ाई की क्षमता है।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन