राहुल गांधी को संसद में चुप कराने पर जनता भड़की: “मैं फिर बोलूंगा, संसद शुरू होने दो”
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने को लेकर अब मामला सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनता के बीच गुस्से की लहर साफ नजर आने लगी है। संसद परिषद से प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने दो टूक कहा— “मैं फिर बोलूंगा। संसद शुरू होने दो।”
संसद में रोके जाने पर जनता का फूटा गुस्सा
राहुल गांधी को बार-बार संसद में बोलने से रोके जाने के आरोपों के बाद सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर लोगों का आक्रोश सामने आया। जनता का कहना है—
“अब तो सच बोलने दो”
“कब तक देश बेचोगे?”
“जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती”
इन नारों के साथ राहुल गांधी के समर्थन में माहौल गरमाता जा रहा है।
राहुल गांधी का साफ संदेश— दबाव में नहीं झुकूंगा
संसद परिषद से निकलते हुए राहुल गांधी ने बेहद शांत लेकिन सख्त लहजे में कहा कि वे किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है, और वे संसद में जनता की आवाज उठाते रहेंगे।





