दिल्ली डबल मर्डर: पड़ोसी अकाउंटेंट गिरफ्तार
फ्री होम डिलीवरी
₹0

स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित आली विहार (भीम कॉलोनी) में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक घर के बेड बॉक्स से 35 वर्षीय महिला ज्योति और उनकी 6 साल की मासूम बेटी के शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में गला घोंटने और मुंह दबाने से हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में बिल्डिंग में ही रहने वाले 35 वर्षीय अकाउंटेंट दीनदयाल को नामजद किया गया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
20 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सरिता विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि अली विहार स्थित एक मकान में दो शव पड़े हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की तलाशी के दौरान बेड के स्टोरेज बॉक्स में महिला और बच्ची के शव छिपे मिले। दोनों को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि ज्योति के पति सुदर्शन जब काम से लौटे तो घर का गेट अंदर से बंद मिला। वह बालकनी के रास्ते अंदर पहुंचे और बेड बॉक्स में पत्नी और बेटी की लाश देखकर स्तब्ध रह गए।
पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि
21 फरवरी को हुए पोस्टमॉर्टम में साफ हुआ कि दोनों की मौत गला दबाने और दम घुटने से हुई। हालांकि अंतिम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रारंभिक मेडिकल जांच में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे।
हेडफोन्स सेल
₹1,499
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
टैबलेट मेगा सेल
₹12,999
खबरे और भी है...
हेडफोन्स सेल
₹1,499
फैशन कलेक्शन
₹799
साइबर ठगी का विस्फोट: 6 साल में ₹52,976 करोड़ डूबे
बेस्ट लैपटॉप डील
₹39,999








