साल का पहला चंद्र ग्रहण: होली पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण

अभी अभी353
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
होली पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

मंगलवार, 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला पूर्ण (खग्रास) चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ गया है। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।
धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. निगम पाण्डेय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत सहित पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत और अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2026: समय और अवधि (भारतीय समयानुसार)
ग्रहण की मुख्य टाइमिंग
ग्रहण प्रारम्भ (स्पर्श): दोपहर 03:20 बजे,
पूर्णता प्रारम्भ: शाम 04:34 बजे,
ग्रहण मध्य: शाम 05:05 बजे,
पूर्णता समाप्त: शाम 05:33 बजे,
ग्रहण समाप्त (मोक्ष): शाम 06:48 बजे,
उपच्छाया अन्त: शाम 07:55 बजे,
कुल अवधि: 3 घंटे 28 मिनट,
पूर्णता की अवधि: 59 मिनट,

भारत में ग्रहण कैसे दिखेगा?
भारत में यह ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा, यानी जब चंद्रमा उदित होगा तब वह पहले से ग्रहणग्रस्त रहेगा। दिल्ली में चंद्रोदय: शाम 06:22 बजे, जयपुर में चंद्रोदय: 06:29 बजे (लगभग 18 मिनट दृश्य), पूर्वोत्तर राज्यों में दृश्यता: लगभग 59 मिनट, बिहार सहित अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा उदय के समय ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन