Budget 2026: निवेश, रोजगार और विकसित भारत पर फोकस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करते हुए साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता निवेश बढ़ाकर टिकाऊ आर्थिक विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना है। बजट रणनीति में निवेश को सबसे अहम औज़ार बनाया गया है।
F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ी, सट्टेबाज़ी पर रोक का संकेत
फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य बिना समझे किए जाने वाले सट्टेबाज़ी व्यवहार पर रोक लगाना है, ताकि निवेशक जोखिम को समझकर ही बाजार में कदम रखें।
श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर विशेष जोर
सरकार का फोकस ऐसे श्रम-प्रधान सेक्टर्स पर है, जहां बड़े पैमाने पर रोजगार की संभावना है। इससे युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक वृद्धि ज्यादा समावेशी बनेगी।
विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन जारी रहेगा
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि CPSEs के विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे सरकारी कंपनियों में पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ेगी और गैर-कर राजस्व को मजबूती मिलेगी। आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया भी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।






