पटना में सियासी संग्राम: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का मार्च राहुल गांधी बोले— ‘सत्यमेव जयते’
फ्री होम डिलीवरी
₹0
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। यह बवाल उस वक्त हुआ जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्थरबाजी, लाठी-डंडे और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। कई कार्यकर्ता घायल हुए और पुलिस को भारी बल तैनात कर हालात काबू में करने पड़े।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ तक मार्च निकाला।
भाजपा का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यालय के अंदर से पथराव शुरू हुआ। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की।
सड़क पर उतरी सियासत, पुलिस से भी भिड़े कार्यकर्ता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लात मारते और अंदर घुसने की कोशिश करते देखा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झंडों की लाठियों और डंडों से हमला किया। अशोक राजपथ से गुजर रही एक सिटी बस में भी तोड़फोड़ की गई। पटना पुलिस के मुताबिक, हालात बिगड़ने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया और मुख्य द्वार बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
हेडफोन्स सेल
₹1,499
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
टैबलेट मेगा सेल
₹12,999
खबरे और भी है...
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ रद्: प्लान-B तैयार
हेडफोन्स सेल
₹1,499
फैशन कलेक्शन
₹799
राइट टू रिकॉल पर संसद में गूंज: बजट सत्र 2026 में उठा बड़ा मुद्दा
बेस्ट लैपटॉप डील
₹39,999




