भाईजान के सामने ‘रोबोट’ का एटीट्यूड: AI रोबोट ने पहले कर दिया मना
बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान को एटीट्यूड दिखाने की हिम्मत शायद ही कोई करे, लेकिन ISPL (Indian Street Premier League) के मंच पर एक AI रोबोट ने ऐसा कर दिखाया। गुजरात के सूरत में हुए ISPL मैच के दौरान सलमान खान जब मंच पर मौजूद खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़े, तो लाइन में खड़े रोबोट ने सबका ध्यान खींच लिया।
जब भाईजान ने बढ़ाया हाथ और रोबोट रहा शांत
सलमान खान ने जैसे ही रोबोट से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, रोबोट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ सेकंड तक भाईजान का हाथ हवा में लटका रहा। यह पल देखकर सलमान खुद भी थोड़े असहज और फिर हंसते नजर आए।
इसके बाद पीछे खड़े एक व्यक्ति ने रोबोट का सेंसर और कमांड सिस्टम चेक किया, तब जाकर रोबोट एक्टिव हुआ और सलमान खान से शेकहैंड किया।
सलमान के सिग्नेचर स्टाइल की नकल
हाथ मिलाने के बाद रोबोट ने सलमान खान के सिग्नेचर स्वैग और स्टाइल को कॉपी किया, जिसे देखकर न सिर्फ भाईजान बल्कि आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। सलमान खान की हाजिरजवाबी और कूल अंदाज़ ने इस मोमेंट को और भी यादगार बना दिया।




