रफ्तार का कहर: 50 वर्षीय शाकिर की मौत

अभी अभी341
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
50 वर्षीय शाकिर की मौत

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

साइबर सिटी Gurugram के गोल्फ कोर्स रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर से रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक दो गाड़ियों के बीच फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में 50 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उनके भाई राशिद गंभीर रूप से घायल हैं।

रेड लाइट पर ‘मौत’ का इंतजार?
घटना 23 फरवरी की शाम लगभग 4:45 बजे की है। शाकिर और उनके भाई राशिद काम खत्म कर Faridabad की डबुआ कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही वे ग्वाल पहाड़ी चौकी के पास रेड लाइट पर रुके, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक आगे खड़ी कार और पीछे से आई इनोवा के बीच “सैंडविच” बन गई , दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए,  शाकिर को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया

CCTV और डैशकैम में कैद हुई घटना
हादसे का वीडियो आगे खड़ी कार के बैक डैशकैम में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि इनोवा कार अत्यधिक रफ्तार में थी और चालक का ध्यान सड़क पर नहीं था। अगर डैशकैम न होता, तो यह हादसा महज एक और "हिट एंड रन" बनकर रह जाता।

अस्पताल ले गया ड्राइवर, फिर हुआ फरार
हादसे के बाद आरोपी चालक ही घायलों को डीएलएफ फेज-1 के एक निजी अस्पताल लेकर गया। वहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को बीके अस्पताल, फरीदाबाद रेफर किया गया। इलाज के दौरान शाकिर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन