ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार: मां-बेटी समेत तीनों की मौत

अभी अभी342
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
मां-बेटी समेत तीनों की मौत

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटी को जहर पिलाकर खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान अब तीनों की मौत हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार शंकर लाल गुप्ता को ऑनलाइन BDG और Aviator जैसे गेम खेलने की लत लग गई थी। लगातार पैसे हारने के कारण वह लाखों रुपये के कर्ज में डूब गए थे। आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने 24 फरवरी की रात यह खौफनाक कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि शंकर लाल ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पहले अपनी पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति को पिला दिया। इसके बाद उन्होंने खुद भी वही जहरीला पेय पी लिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में इलाज के दौरान 25 फरवरी को शंकर लाल गुप्ता और उनकी बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो गई। वहीं पत्नी राजकुमारी का इलाज मेडिकल कॉलेज शहडोल में चल रहा था। करीब आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार राजकुमारी ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि शंकर लाल गुप्ता अनूपपुर जिले में मोबाइल की दुकान चलाते थे, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये गंवाने के कारण उनका कारोबार बंद हो गया। बाद में वह सोहागपुर रोड पर मोबाइल एक्सेसरीज की छोटी दुकान लगाकर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे थे। इसके बावजूद ऑनलाइन गेमिंग की लत नहीं छूटी और उन्होंने करीब चार लाख रुपये से ज्यादा हार दिए थे।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में अब केवल 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता ही बचा है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था, जिसके कारण उसकी जान बच गई।

इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी जैसे प्लेटफॉर्म की खतरनाक लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गलत फैसले ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया और पीछे छोड़ गया एक मासूम बेटे का अकेलापन।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन