सर्दियों में हेल्थ अलर्ट: डॉक्टरों ने दी चेतावनी

डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Comments

सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के कई बड़े अस्पतालों और कार्डियोलॉजिस्ट्स के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासतौर पर सुबह के समय हार्ट अटैक के केस अधिक सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही कारण है कि सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।

सर्दियों में हार्ट अटैक क्यों बढ़ता है?
ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं,
ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है,
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है,
सुबह ठंड में वॉक या नहाने से रिस्क ,

किन लोगों को है ज्यादा खतरा?
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज,
डायबिटीज से पीड़ित लोग,
धूम्रपान करने वाले,
मोटापा और तनाव से ग्रस्त लोग,
40 साल से अधिक उम्र के पुरुष और महिलाएं,

डॉक्टरों की सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में सुबह जल्दी ठंड में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। गर्म कपड़े पहनें, अचानक ठंडे पानी से न नहाएं और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच कराते रहें।

हार्ट हेल्थ के लिए क्या खाएं?
हल्का और कम नमक वाला भोजन,
फल और हरी सब्जियां,
अखरोट, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स,
गुनगुना पानी और सूप,

हार्ट अटैक के लक्षण
सीने में दर्द या भारीपन,
बाएं हाथ या जबड़े में दर्द,
सांस लेने में तकलीफ,
अचानक पसीना आना,
चक्कर या घबराहट,
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

खबरे और भी है...