‘Battle of Galwan’ का रोमांटिक तोहफा: बर्फीली वादियों में छाया सलमान-चित्रांगदा का प्यार

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
सुपरस्टार Salman Khan ने इस वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उनकी आगामी फिल्म Battle of Galwan का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ (Main Hoon) 14 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया। गाना रिलीज होते ही YouTube पर ट्रेंड करने लगा और महज एक घंटे में लाखों व्यूज पार कर गया। 4 मिनट 31 सेकंड के इस गाने में सलमान और Chitrangada Singh की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।
बर्फीली वादियों में प्यार और तड़प की कहानी
हालांकि ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, लेकिन ‘मैं हूं’ गाने में एक फौजी की जिंदगी के इमोशंस, परिवार से दूरी का दर्द और प्यार की गहराई को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने में सलमान खान एक सैनिक के किरदार में अपनी पत्नी और बच्चों की यादों में खोए नजर आते हैं। वहीं, चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म में इमोशनल एंगल को मजबूत करती है।
किसने दी आवाज?
इस रोमांटिक गीत को मशहूर सिंगर Shreya Ghoshal और अयान लाल ने अपनी मधुर आवाज दी है।
संगीत और कंपोजिशन: अयान लाल,
गीत: अयान लाल और शब्बीर अहमद,
पहले रिलीज हुआ देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’, जिसे Arijit Singh ने अपनी आवाज दी थी और वह 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। ‘मातृभूमि’ जहां सैनिकों के साहस और देशभक्ति को दर्शाता था, वहीं ‘मैं हूं’ रिश्तों की गहराई और इंतजार की तड़प को बयां करता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
निर्देशक अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
चर्चा में क्यों है फिल्म?
फिल्म का टीजर रिलीज होते ही यह भारत और चीन दोनों देशों में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर सवाल भी उठाए गए थे। हालांकि भारतीय दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मातृभूमि’ की तरह ‘मैं हूं’ भी लंबी रेस का घोड़ा साबित होता है या नहीं।




