भारतीय रेलवे के टिकट नियमों में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले कैंसिल पर NO रिफंड

Comments
No comments yet. Be the first!
देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कंफर्म टिकट कैंसिलेशन पूरी तरह समय पर निर्भर करेगा। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट कैंसिल करता है, तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह सीमा 4 घंटे थी, जिसे अब बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है।
कब कितना मिलेगा रिफंड? (New Refund Rules)
नए नियमों के तहत रिफंड की पूरी गणना इस प्रकार होगी:
72 घंटे पहले कैंसिल ➝ केवल मामूली चार्ज कटेगा, लगभग पूरा पैसा वापस,
72 से 24 घंटे के बीच ➝ 25% किराया कटेगा,
24 से 8 घंटे के बीच ➝ 50% किराया कटेगा,
8 घंटे से कम समय ➝ ❌ कोई रिफंड नहीं,
यानी अब “जितनी देरी, उतना नुकसान” का नियम लागू हो गया है।
पहले क्या था नियम? (Old vs New)
पुराने नियमों के मुताबिक:
48 से 12 घंटे पहले ➝ 25% कटौती,
12 से 4 घंटे पहले ➝ 50% कटौती,
4 घंटे के अंदर ➝ कोई रिफंड नहीं,
अब समय सीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है, जिससे आखिरी समय पर टिकट पकड़कर रखने की आदत पर रोक लगेगी।
बोर्डिंग स्टेशन बदलने में बड़ी राहत
रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियम भी आसान कर दिए हैं। अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं, पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने (लगभग 4 घंटे पहले) तक ही सीमित थी, यह बदलाव खासकर बड़े शहरों के यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
क्यों किया गया ये बदलाव?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह कदम कई समस्याओं को हल करने के लिए उठाया गया है: टिकटों की कालाबाजारी रोकना, एजेंटों द्वारा टिकट ब्लॉक करने की प्रवृत्ति खत्म करना, वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ज्यादा मौके देना, खाली सीटों का बेहतर उपयोग, अब एजेंट आखिरी समय में टिकट कैंसिल कर पैसे वापस नहीं ले पाएंगे।
यात्रियों को क्या फायदा और नुकसान?
फायदे : कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, बोर्डिंग स्टेशन बदलना आसान,
नुकसान : लेट कैंसिलेशन पर पूरा पैसा डूब सकता है, यात्रियों को पहले से प्लानिंग करनी होगी,
अन्य महत्वपूर्ण नियम
ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होने पर पूरा रिफंड, ट्रेन कैंसिल होने पर पूरा पैसा वापस, वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर ऑटो कैंसिल + पूरा रिफंड, काउंटर टिकट अब किसी भी स्टेशन से कैंसिल किए जा सकते हैं,
कब से लागू होंगे नए नियम?
ये नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे।
भारतीय रेलवे के ये नए नियम यात्रियों को समय पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं। अब आखिरी समय तक टिकट रोककर रखने की आदत महंगी साबित हो सकती है। अगर आप यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो समय रहते टिकट कैंसिल करना ही समझदारी है।






