PoK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड: अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Aditya Verma
0 सेकंड पहलेBharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.
Sneha Menon
0 सेकंड पहलेBharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ अरजमंद गुलजार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ऑफिस और घर में घुसकर किया हमला
सूत्रों के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब हमजा बुरहान अपने ऑफिस और घर के परिसर में मौजूद था। अचानक पहुंचे हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमजा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की ओर से सुरक्षा और ठिकाना भी उपलब्ध कराया गया था।
2019 पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम
हमजा बुरहान का नाम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले की साजिश में शामिल प्रमुख आतंकियों में लिया जाता रहा है। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी SUV को CRPF जवानों के काफिले से टकरा दिया था। इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे और पूरा देश शोक में डूब गया था।
भारत ने किया था बालाकोट एयर स्ट्राइक
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ बड़ा जवाब माना गया था।
अल-बद्र संगठन का सक्रिय कमांडर था हमजा
सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक हमजा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। वह 2017 में वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया और वहां जाकर आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया। बाद में वह संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बन गया और पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने लगा।
युवाओं की भर्ती और फंडिंग में था शामिल
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमजा बुरहान युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, आतंकियों की भर्ती कराने, हथियार सप्लाई करने और आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उसका नेटवर्क पुलवामा, शोपियां और अवंतीपोरा जैसे इलाकों में फैला हुआ था।
2022 में भारत ने घोषित किया था आतंकवादी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में UAPA के तहत हमजा बुरहान को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह कई आतंकी घटनाओं, ग्रेनेड हमलों और विस्फोटक बरामदगी के मामलों में शामिल रहा था।
घाटी में आतंक नेटवर्क को बड़ा झटका
हमजा बुरहान की मौत को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसके खत्म होने से सीमा पार से संचालित होने वाले कई मॉड्यूल कमजोर पड़ सकते हैं।







