शहडोल। जिले में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान : अतिक्रमण हटाओ अभियान बना गरीबों की मुसीबत रोजी-रोटी बंद

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
मध्य प्रदेश शहडोल जिला में में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक तरफ हजारों गरीब परिवारों के घर और छोटी-छोटी दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं, तो दूसरी ओर न्यू बस स्टैंड से बुरहार रोड पर कार्रवाई के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उजड़ गई वर्षों की मेहनत, सड़क पर आए गरीब परिवार
जिन छोटी दुकानों से परिवारों का चूल्हा जलता था, वे आज मिट्टी में मिल चुकी हैं। कई परिवार बेघर हो गए हैं और कई छोटे व्यापारी रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
कार्रवाई के दौरान हादसा, कौन लेगा जिम्मेदारी?
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच हुए हादसे में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और उचित प्रबंधन होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी।

