पीएम मोदी बोले- 'जो सीखेगा वो जीतेगा': IIT दिल्ली में पीएम मोदी का बड़ा मंत्रप्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तेजी से बदलती तकनीक के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाला समय उन्हीं लोगों का होगा, जो लगातार नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने युवाओं को Lifelong Learning की आदत विकसित करने की सलाह दी। पीएम मोदी के मुताबिक तकनीक लगातार बदल रही है, इसलिए आज हासिल किया गया ज्ञान भविष्य में पर्याप्त नहीं हो सकता। बड़ी समस्या को छोटे हिस्सों में बांटने का मंत्र पीएम मोदी ने छात्रों को जीवन की बड़ी चुनौतियों से निपटने का एक सरल तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई समस्या बहुत बड़ी दिखाई दे तो घबराने के बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समाधान तलाशना चाहिए। इस तरीके से जटिल समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से समझना और उनका समाधान निकालना आसान हो जाता है। उन्होंने छात्रों को इस सोच को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अपनाने की सलाह दी। सिर्फ सवाल नहीं, जवाब खोजने की कोशिश करें प्रधानमंत्री ने युवाओं को सवाल पूछने के साथ-साथ उनके समाधान तलाशने की आदत विकसित करने को कहा। उन्होंने छात्रों को लीक से हटकर सोचने और नई संभावनाओं पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने कहा कि केवल समस्याओं की पहचान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए पहल करना और प्रयोग करना भी जरूरी है। यही सोच रिसर्च और इनोवेशन को आगे बढ़ाती है। जिंदगी आउट ऑफ सिलेबस होती है' दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा का एक निश्चित सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी अक्सर आउट ऑफ सिलेबस होती है। ऐसे में विद्यार्थियों को अनिश्चित परिस्थितियों से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता और अप्रत्याशित चुनौतियां भी सीखने का अवसर बन सकती हैं।