भोपाल की मनुभान टेकरी पर देर रात पुलिस रेड: 150 युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले
Comments
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रसिद्ध मनुभान टेकरी पर देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर करीब 100 से 150 लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
रात 3 बजे मची भगदड़
जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच कुछ युवक-युवतियां वहां शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जैसे ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग चट्टानों और झाड़ियों के पीछे छिपने लगे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकालकर इलाके को खाली कराया।
खुलेआम नशा और गलत गतिविधियों की शिकायत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके पर खुलेआम शराबखोरी, नशा और अनुचित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद पेट्रोलिंग बढ़ाई गई थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने के बजाय युवाओं को समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से कहा कि वे पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, क्योंकि किसी भी FIR का असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इतनी बड़ी संख्या में देर रात युवाओं का एकत्र होना अब सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी और गश्त जरूरी है।
पुलिस अधिकारियों की सराहना
इस कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह और मध्य प्रदेश डीजीपी कैलाश मकवाना की कार्यशैली की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई है।

