दिल्ली मेट्रो एस्केलेटर पर लड़ाई: महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा
Comments
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दिल्ली मेट्रो से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं चलती एस्केलेटर पर आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान भी किया है और नाराज भी।
बाल पकड़कर गिराया, फिर शुरू हुई मारपीट
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले से एस्केलेटर पर खड़ी होती है, तभी दूसरी महिला नीचे से दौड़ते हुए आती है। जैसे ही वह एस्केलेटर पर चढ़ती है, वह पहली महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा देती है। इसके बाद वह उसे लात मारती हुई भी दिखाई देती है।
हालांकि मामला यहीं नहीं रुकता। पहली महिला तुरंत उठती है और जवाब में दूसरी महिला के बाल पकड़कर भिड़ जाती है। इसके बाद दोनों महिलाएं एस्केलेटर पर ही एक-दूसरे से मारपीट करती रहती हैं।
एस्केलेटर पर चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा
दोनों महिलाएं कभी ऊपर जाती दिखती हैं तो कभी नीचे उतरती नजर आती हैं, लेकिन लड़ाई लगातार जारी रहती है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि लोग मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती आक्रामकता पर चिंता जताई।
वायरलिटी के लिए खतरे में जान?
यह वीडियो एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि क्या कुछ सेकंड की वायरलिटी या गुस्से के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना सही है? सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।

