वडोदरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम बना विवाद का केंद्: ‘धक-धक’ गाने पर डांस से छिड़ा सियासी संग्राम

‘धक-धक’ गाने पर डांस से छिड़ा सियासी संग्राम

Comments

No comments yet. Be the first!

गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ‘संस्कार संगम’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम, जो छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है।

‘धक-धक’ गाने पर डांस से मचा बवाल
कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit के मशहूर गाने ‘धक-धक’ पर डांस किया। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इस पर ‘संस्कार’ और ‘मर्यादा’ को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

ABVP vs NSUI: सियासी आरोप-प्रत्यारोप
यह कार्यक्रम Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के बैनर तले आयोजित किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद National Students' Union of India (NSUI) और कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए। विपक्ष का कहना था कि ‘संस्कारी नगरी’ में इस तरह के कार्यक्रम विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ट्रोलिंग से आहत छात्रा, रोते हुए दी सफाई
सोशल मीडिया पर हो रही तीखी आलोचना और ट्रोलिंग से छात्रा मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुई। उसने एक वीडियो जारी कर रोते हुए अपनी सफाई दी। छात्रा ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसके डांस को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा।
उसने कहा, “मैंने साड़ी पहनी थी, कहीं भी कोई अश्लीलता नहीं थी। हो सकता है मैंने गाना गलत चुन लिया हो, लेकिन जिस तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं, उससे मुझे मानसिक प्रताड़ना मिली है।”

“मै किसी संगठन से नहीं जुड़ी” – छात्रा का बयान
छात्रा ने स्पष्ट किया कि वह न तो ABVP से जुड़ी है और न ही NSUI से। उसने खुद को किसी भी छात्र संगठन से अलग बताते हुए कहा कि उसे अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा जा रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्षिक परीक्षाओं के नजदीक होने के बावजूद इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आलोचना हो रही है। कई लोगों का कहना है कि इससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, संस्कृति पर बहस तेज
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और कुछ नेताओं ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वडोदरा जैसी सांस्कृतिक नगरी में इस तरह की घटनाएं शहर की गरिमा पर सवाल खड़े करती हैं।

Comments

No comments yet. Be the first!

खबरे और भी है...