गर्मी में पौधों की देखभाल: सिर्फ पानी नहीं, सही तरीका भी जरूरी

सिर्फ पानी नहीं, सही तरीका भी जरूरी
प्रतिक्रियाएँ
Anjali Patil

Anjali Patil

0 सेकंड पहले

Hum is cause ke saath hain!

CommentsReactionsFeedback

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि हमारे घरों की बालकनी और गार्डन में लगे पौधों पर भी पड़ता है। अक्सर लोग यह सोचकर कि ज्यादा पानी देने से पौधे सुरक्षित रहेंगे, दिन में कई बार उन्हें पानी देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह “एक्स्ट्रा केयर” ही पौधों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकती है।
दरअसल, जरूरत से ज्यादा पानी देने यानी ‘ओवरवॉटरिंग’ से पौधों की जड़ों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।

 

ओवरवॉटरिंग: पौधों का साइलेंट किलर
गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है बिना जरूरत के बार-बार पानी देना। जब मिट्टी लगातार गीली रहती है, तो उसमें फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे ‘रूट रॉट’ यानी जड़ों के सड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।
पत्तियों का पीला पड़ना, तने का नरम होना और पौधे का अचानक मुरझाना—ये सभी संकेत हैं कि पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी मिल रहा है। ऐसे में पानी कम करना ही समाधान है, न कि और ज्यादा देना।

 

पानी देने का सही समय क्या है?
गर्मियों में पानी देने का टाइमिंग सबसे ज्यादा मायने रखता है। दोपहर की तेज धूप में पानी देना पौधों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इस समय पानी तेजी से भाप बन जाता है और जड़ों को पूरा फायदा नहीं मिल पाता।
विशेषज्ञों के अनुसार:

  • सुबह जल्दी (सूरज निकलने से पहले) पानी देना सबसे अच्छा होता है,
  • शाम को सूरज ढलने के बाद भी पानी देना फायदेमंद है,

सुबह पानी देने से पौधे पूरे दिन की गर्मी झेलने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं शाम को पानी देने से मिट्टी को ठंडा रहने का समय मिलता है।

 

‘सॉइल प्रेस टेस्ट’ से समझें पौधे की जरूरत
पौधों को पानी देने से पहले उनकी मिट्टी की नमी जांचना बेहद जरूरी है। इसके लिए ‘सॉइल प्रेस टेस्ट’ अपनाया जा सकता है। अगर मिट्टी दबाने पर गीली महसूस हो रही है, तो पानी देने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर मिट्टी सूखी और भुरभुरी लगे, तभी पानी देना चाहिए। ध्यान रखें कि सिर्फ ऊपर की सतह देखकर फैसला न लें, बल्कि 1-2 इंच नीचे की नमी जरूर जांचें।

 

गमले के प्रकार से तय होती है पानी की मात्रा
हर पौधे की पानी की जरूरत उसके गमले के प्रकार पर भी निर्भर करती है।
मिट्टी के गमले: जल्दी सूखते हैं, इसलिए रोज पानी की जरूरत हो सकती है,
प्लास्टिक/सिरेमिक गमले: नमी लंबे समय तक बनाए रखते हैं, इसलिए कम पानी दें,
इस संतुलन को समझना ही पौधों की लंबी उम्र का राज है।

 

मल्चिंग और शेड से बचाएं पौधों को
तेज धूप से बचाने के लिए पौधों को हल्की छाया में रखना बेहद जरूरी है। शेड नेट या कपड़े का इस्तेमाल करके पौधों को सीधी धूप से बचाया जा सकता है। साथ ही, मिट्टी के ऊपर सूखी घास, पत्तियां या नारियल के छिलके बिछाकर ‘मल्चिंग’ करने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है और बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती।

 

संतुलन ही है असली समाधान
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में पौधों की देखभाल का सबसे बड़ा मंत्र है—संतुलन। न ज्यादा पानी, न कम… बल्कि सही समय, सही मात्रा और सही तरीका अपनाकर ही आप अपने पौधों को इस तपती गर्मी में हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं।

प्रतिक्रियाएँ
Anjali Patil

Anjali Patil

0 सेकंड पहले

Hum is cause ke saath hain!

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...