फोन पर गाली, धमकी या बार-बार कॉल से परेशान?: जानिए कानून और आपके अधिकार

जानिए कानून और आपके अधिकार
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार लोग फोन के जरिए गाली-गलौज, धमकी या बार-बार कॉल करके परेशान करने लगते हैं। ऐसे मामलों में कई लोग डर जाते हैं या शिकायत करने से बचते हैं।
लेकिन अब ऐसा नहीं है। नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत फोन पर गाली देना, धमकी देना या लगातार कॉल करके किसी को परेशान करना स्पष्ट रूप से अपराध माना गया है और इसके लिए जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है।

किन मामलों को माना जाएगा अपराध?
अगर कोई व्यक्ति फोन या मोबाइल के माध्यम से निम्नलिखित हरकतें करता है, तो यह कानूनन अपराध है:
फोन पर गाली-गलौज या अपमान करना,
जान से मारने, बदनामी, नौकरी या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना,
मना करने के बाद भी बार-बार कॉल या मैसेज करना,
फोन पर अश्लील शब्द या गंदी बातें करना,
ऐसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति कानून की मदद लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

क्या है संभावित सज़ा?
भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य कानूनों के तहत ऐसे अपराधों में:
2 से 7 साल तक की जेल हो सकती है,
जुर्माना अलग से लगाया जा सकता है,
बार-बार अपराध करने पर और सख्त कार्रवाई हो सकती है,

किन धाराओं में हो सकती है कार्रवाई?
फोन पर गाली-गलौज या धमकी के मामलों में कई कानूनी धाराएँ लागू हो सकती हैं:
भारतीय न्याय संहिता (BNS)
धारा 351/352 – आपराधिक धमकी,
धारा 354D – Stalking,
धारा 356 – जानबूझकर अपमान,

भारतीय दंड संहिता (IPC)
धारा 294 – अश्लील कृत्य,
धारा 504 – शांति भंग करने के इरादे से अपमान,
धारा 506 – आपराधिक धमकी,
धारा 509 – महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना,

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act)
धारा 66A – संचार माध्यम से आपत्तिजनक संदेश,
धारा 67 – अश्लील सामग्री प्रसारित करना,

अगर कोई फोन पर गाली या धमकी दे तो तुरंत क्या करें?
अगर कोई व्यक्ति आपको फोन पर परेशान कर रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत ये कदम उठाएं:
1. कॉल रिकॉर्ड करें : बातचीत के दौरान मिलने वाली गाली या धमकी का ऑडियो रिकॉर्ड रखें।
2. सबूत सुरक्षित रखें : कॉल लॉग (तारीख, समय और नंबर), मैसेज के स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, ये सभी सबूत बाद में कानूनी कार्रवाई में मदद करते हैं।
3. नंबर ब्लॉक करें : परेशान करने वाले नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें।
4. पुलिस में शिकायत करें : निकटतम पुलिस स्टेशन में जाकर FIR दर्ज कराएं।
5. साइबर क्राइम में शिकायत करें : आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी शिकायत कर सकते हैं।

टेलीमार्केटिंग या स्पैम कॉल की शिकायत कहां करें?
अगर आपको टेलीमार्केटिंग या स्पैम कॉल के जरिए परेशान किया जा रहा है, तो आप TRAI के पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। वेबसाइट: www.nccptrai.gov.in , इसके अलावा आप डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सेवा भी सक्रिय कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए अतिरिक्त कानूनी सुरक्षा
अगर फोन पर गाली-गलौज या अपमान किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है, तो: IPC धारा 509, BNS धारा 79, के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

आत्मविश्वास रखें – कानून आपके साथ है
फोन पर गाली देना, धमकी देना या लगातार कॉल करके परेशान करना सिर्फ बदतमीजी नहीं बल्कि कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में डरने की जरूरत नहीं है। सबूत जुटाएं, शिकायत करें और कानून की मदद लें।
याद रखें, आपकी सुरक्षा के लिए कानून मौजूद है और हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...