न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा की फ्लाइट फायर ट्रक से टकराई

एयर कनाडा की फ्लाइट फायर ट्रक से टकराई

Comments

No comments yet. Be the first!

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित LaGuardia Airport पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। Air Canada की फ्लाइट 8646, जो Montréal–Trudeau International Airport से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क पहुंची थी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि विमान जब रनवे से गेट की ओर टैक्सी कर रहा था, उसी दौरान उसकी टक्कर एक फायर ट्रक से हो गई। यह हादसा एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर हुआ, जो रनवे 4 के पास बताया जा रहा है।

पायलट और को-पायलट की मौत

इस भीषण टक्कर में विमान के पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

100 से अधिक यात्री थे सवार

फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे के पास सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हालांकि, 70 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

एयरपोर्ट को किया गया बंद

घटना के बाद Federal Aviation Administration ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। सभी उड़ानों को रोक दिया गया और कई फ्लाइट्स को अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया।

चेतावनी के बावजूद नहीं रुका वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। इससे सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विमान का अगला हिस्सा ऊपर उठा हुआ दिखाई दे रहा है, जो टक्कर की गंभीरता को दर्शाता है।

एयर कनाडा का बयान

घटना के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच शुरू

अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर चेतावनी के बावजूद यह टक्कर कैसे हुई।

खबरे और भी है...