रीवा–शहडोल–अनूपपुर–कोतमा मार्ग पर यात्री बेहाल: पेट्रोल पंप बंद होने से थम रही रफ्तार

पेट्रोल पंप बंद होने से थम रही रफ्तार
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

पेट्रोल पंप बंद होने से थम रही रफ्तार, रीवाशहडोलअनूपपुरकोतमा मार्ग पर यात्री बेहाल

 

शहडोलशहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रीवा, शहडोल, अनूपपुर और कोतमा मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि कई स्थानों पर पेट्रोल पंप बंद मिलने से यात्रा कठिन और अनिश्चित हो गई है। लोग ईंधन की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकने को मजबूर हैं।

 

राहगीरों के अनुसार कई बार वाहन में ईंधन समाप्त होने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी बाइक या कार सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दूसरे साधनों से आगे का सफर तय करना पड़ता है या कई किलोमीटर दूर खुले पेट्रोल पंप की तलाश करनी पड़ती है। इससे समय और धन की हानि के साथ-साथ यात्रियों को मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई क्षेत्रों में अब भी ईंधन की नियमित आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। लगातार बंद पड़े पेट्रोल पंपों के कारण रोजमर्रा के कामकाज, व्यापार, नौकरीपेशा लोगों और आपातकालीन सेवाओं तक पर असर पड़ रहा है।

 

 

यात्रियों ने जिला प्रशासन, संबंधित विभागों, तेल कंपनियों तथा पेट्रोल पंप संचालकों और डीलरों से अपील की है कि आम जनता की परेशानी को गंभीरता से समझते हुए बंद पड़े पेट्रोल पंपों पर जल्द से जल्द नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

सवाल यह है कि रीवा–शहडोल–अनूपपुर–कोतमा मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं, फिर भी उन्हें ईंधन जैसी मूलभूत सुविधा के लिए कब तक भटकना पड़ेगा? अब आम जनता को प्रशासन, तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback