सरई पुलिस ने 51 लीटर से अधिक शराब जब्त, आरोपी जेल : किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, सरई पुलिस ने 51 लीटर से अधिक शराब जब्त
सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार्रवाई सरई थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 51 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की।
जब्त शराब की कीमत करीब 26 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

