बिजुरी पुलिस ने 2.345 किलो गांजा किया जब्त: गांजा तस्कर गिरफ्तार, कीमत ₹25 हजार

गांजा तस्कर गिरफ्तार, कीमत ₹25 हजार
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 345 ग्राम गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

 

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 2 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठाकुर बाबा धाम (लोहसरा) के पास बरगद के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा लेकर बैठा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान बबलू बेनिया (44), पिता निलंबर बेनिया, मूल निवासी बक्सी तुलसी पाली, थाना जूनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा तथा वर्तमान निवासी वार्ड क्रमांक 07, पड़रीपानी, बिजुरी के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद काले बैग की तलाशी ली, जिसमें हरी सूखी पत्तियां, डंठल और बीजयुक्त पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पन्नी और टेप सहित कुल वजन 2 किलो 345 ग्राम पाया गया।

 

 

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर बरामद गांजे को विधिवत सील कर कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20(b) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस टीम द्वारा की

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback