चित्रकूट में हथियार सप्लाई का आरोप, 2 गिरफ्तार: 3 देशी कट्टे और 7 कारतूस बरामद

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
चित्रकूट में हथियारों की सप्लाई का आरोप, दो गिरफ्तार; 3 देशी कट्टे और 7 कारतूस बरामद
सतना/चित्रकूट। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3 देशी कट्टे और 7 कारतूस बरामद किए गए।
प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियार पहुंचाने के काम से जुड़े थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि हथियार उत्तर प्रदेश से लाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की आशंका है।
सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर जांच आगे बढ़ा दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की खेप कहां से हासिल की गई और कथित तौर पर इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

