दो दिन से लापता व्यक्ति का जलाशय में मिला शव: मछुआरों ने शव देखकर पुलिस को दी घटना की सूचना

मछुआरों ने शव देखकर पुलिस को दी घटना की सूचना
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

दो दिन से लापता व्यक्ति का जलाशय में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

 

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शव जलाशय में दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के मुताबिक सेमरिया निवासी रजनीश मिश्रा (45) मंगलवार सुबह से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

 

इसी बीच जलाशय में मछुआरों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस ने शव की पहचान रजनीश मिश्रा के रूप में की। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback