वेंकटनगर, नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर में फिर रुकी : वेंकटनगर में फिर रुकी नर्मदा एक्सप्रेस

वेंकटनगर में फिर रुकी नर्मदा एक्सप्रेस
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

वेंकटनगर में फिर रुकी नर्मदा एक्सप्रेस, हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

 

अनूपपुर। लंबे इंतजार के बाद वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव दोबारा शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के समय बंद हुआ यह स्टॉपेज क्षेत्रवासियों की लगातार मांग और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयासों के बाद बहाल किया गया है।

 

स्टॉपेज बहाली के अवसर पर 5 सितंबर को वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल और भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी क्रमांक 18234 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

नर्मदा एक्सप्रेस के दोबारा रुकने से वेंकटनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, रोजगार, व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को अब बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

 

लंबे समय से उठ रही थी मांग

क्षेत्रवासियों द्वारा वेंकटनगर स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सांसद हिमाद्री सिंह ने इस मांग को लेकर रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। लगातार प्रयासों के बाद रेलवे ने गाड़ी क्रमांक 18233/18234 का स्टॉपेज पुनः स्वीकृत किया।

 

ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में लोगों की मौजूदगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि स्टॉपेज की बहाली से क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने इसे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया और सांसद के प्रयासों की सराहना की।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback