चार आरोपी पकड़े गए, मुख्य आरोपी मौके से फरार: बुढ़ार, शहडोल, जुआ, पुलिस कार्रवाई, आरोपी, जब्ती, गिरफ्तारी

बुढ़ार, शहडोल, जुआ, पुलिस कार्रवाई, आरोपी, जब्ती, गिरफ्तारी
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

बुढ़ार में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 89 हजार का सामान जब्त; चार आरोपी पकड़े

 

बुढ़ार, शहडोल। पुरानी टॉकीज के पीछे खुले मैदान में कथित तौर पर चल रहे जुआ फड़ पर बुढ़ार पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा, जबकि जुआ खिलाने का मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे गश्त के दौरान प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी को मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार जायसवाल के निर्देशन में टीम ने पुरानी टॉकीज के पीछे पहुंचकर कार्रवाई की।

 

मौके से पुलिस ने 6,900 रुपये नकद, दो ओप्पो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 89 हजार रुपये बताई गई है।

 

कार्रवाई में किशन चौधरी, योगेन्द्र तिवारी, आशीष केवट और आकाश सोनी को पकड़ा गया। वहीं पुलिस के अनुसार रवि गुप्ता उर्फ ‘खपड़ा’ मौके से निकलने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को नियमानुसार नोटिस की कार्रवाई के बाद रिहा किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback