रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण हादसा, 5 की मौत: रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत; 18 घायल रीवा

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत; 18 घायल

 

रीवा। रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के समीप बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-39 पर यात्री बस और बल्कर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

 

घायलों को तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की सहायता से संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी डॉ. गुरुकिरण सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए राहत कार्य और घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

 

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें किस स्तर पर लापरवाही रही, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback