NH-43 पर कोयला ट्रक पलटा।: चालक को मामूली चोट।

चालक को मामूली चोट।
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

शहडोल: NH-43 पर कोयले से लदा ट्रक पलटा, चालक को मामूली चोट

 

शहडोलजिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कोटमा तिराहे के पास कोयले से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा कोयला सड़क पर और आसपास के हिस्से में बिखर गया।

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक कोयला लेकर जा रहा था। कोटमा तिराहे के समीप पहुंचने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कोयला हटाने के लिए मजदूरों को बुलाया गया। मजदूरों ने सड़क किनारे बिखरे कोयले को इकट्ठा कर दूसरे ट्रक में शिफ्ट करने का काम शुरू किया।

 

 

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback