कंचन ज्वेलर्स डकैती में चौथा आरोपी गिरफ्तार: झारखंड से पकड़ा गया सोनू, सोना-नकदी बरामद

झारखंड से पकड़ा गया सोनू, सोना-नकदी बरामद
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

सिंगरौली में ज्वेलर्स डकैती का खुलासा: चौथा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद

 

सिंगरौलीजयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद डकैती के मामले में सिंगरौली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल चौथे आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सिंगरौली पुलिस और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से डकैती में हिस्से का 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

बताया गया कि कंचन ज्वेलर्स में कुछ समय पहले नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

 

 

चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों और डकैती में लूटे गए शेष सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी कार्रवाई जारी है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback