1265 किलो महुआ लाहन और 41 लीटर शराब बरामद: कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

कटनी में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी चोट, 1.32 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त

 

कटनी जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने स्लीमनाबाद और बहोरीबंद क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। अलग-अलग गांवों में पहुंची टीम ने अवैध शराब के साथ बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया।

 

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी अमले ने स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद वृत्त के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। ग्राम सिहुड़ी, कंचनपुर, बरही, साडा और पटना में की गई कार्रवाई के दौरान टीम को अवैध मदिरा से जुड़ी सामग्री मिली।

 

अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई में करीब 1265 किलोग्राम महुआ लाहन और 41 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 32 हजार 650 रुपये से अधिक बताई गई है।

 

कार्रवाई के दौरान महुआ लाहन के आवश्यक नमूने लिए गए। इसके बाद मौके पर मौजूद शेष लाहन को नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके।

 

अवैध मदिरा के मामले में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में वृत्त बहोरीबंद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, सीमा देवी कोल तथा मुख्य आरक्षक राम सिंह, राजेश गौंटिया, वीणा ब्रह्मवंशी और चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी सहित आबकारी आरक्षक रवि भुमिया एवं सिमरन उर्मलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback