FIRE ON FILMY SET: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के सेट पर लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Neel Saxena
0 सेकंड पहलेFilmi duniya ka yeh drama khatam hone wala nahi.
Myra Dubey
0 सेकंड पहलेYeh khabar social media par khub viral hogi.
Ishaan Tiwari
0 सेकंड पहलेYeh khabar entertainment duniya mein tufaan la degi!
Neha Tripathi
1 घंटे पहलेFans ka reaction toh dekhne wala hoga!
Tanya Bajaj
2 घंटे पहलेFilmi duniya ka yeh drama khatam hone wala nahi.
5 अक्टूबर 2026 सोमवार, की शाम मुंबई के गोरेगांव स्थित ईस्ट फिल्म सिटी में एक अस्थायी शूटिंग सेट पर भीषण आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर मुम्बई नगर निगम (BMC) की फायर ब्रिगेड पहुंची और लगभग 53 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इसे निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के सेट से जोड़ा जा रहा है। रणबीर कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
आखिर कैसे लगी आग
BMC मुंबई फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली। यह सेट रिलायंस मीडियावर्क्स के निकट स्थित है, जो कि प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बनाया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने शाम 4:55 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड, पुलिस, वार्ड कंट्रोल और 108 एम्बुलेंस की टीमें तैनात की गईं। BMC के मुताबिक आग 100x20 फीट के PCR यूनिट तक सीमित रही।
अनुमानित हानि/जनहानि
सेट पर लगी आग एक अस्थायी प्रोडक्शन कंट्रोल रूम यूनिट तक ही सीमित रही। इसमें लकड़ी के तख्ते, बांस, प्लास्टिक सामग्री, केबल, बिजली के उपकरण, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, दरवाजे, एसी यूनिट, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने एवं संपत्ति के नुकसान का सटीक आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। अधिकारियों से यह ज्ञात हुआ कि घटना में किसी भी जनहानि की खबर नहीं है। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गोरेगांव फिल्म सिटी में इस तरह की आग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और इस घटना के बाद फिल्म सेट की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे है।
आस-पास बने दो अन्य शोज के सेट्स भी आए चपेट में
आग का असर सिर्फ ‘रामायण’ के सेट तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके अलावा पास के स्टूडियो में लगे MTV के पॉपुलर शो ‘Hustle 5’ एवं ‘पति, पत्नी और पंगा 2’ के सेट्स भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी शूटिंग ठप हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले ‘पति, पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर भड़की थी, जो हवा के रुख के साथ देखते ही देखते पास बने ‘Hustle 5’ और ‘रामायण’ के सेट तक फैल गई।
आग की भयंकर घटना पर All Indian Cine Workers Association ने उठाए सवाल
AICWA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (https://x.com/aicwaofficial)पर दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुंबई की फिल्म सिटी फिर जल उठी और किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई। मुंबई की फिल्म सिटी एक बार फिर जल रही है और हमेशा की तरह किसी की जवाबदेही तय नहीं हो रही है। साल दर साल, एक के बाद एक आग की घटनाओं के बीच हजारों कर्मचारी और कलाकार खतरे में धकेले जा रहे हैं। चैनल, निर्माता और प्रोडक्शन हाउस कुछ पैसे बचाने के लिए बुनियादी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करने से इनकार कर रहे हैं। सेट आग की लपटों में जल जाते हैं, गरीब और मेहनतकश कर्मचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि मुनाफा कमाने वाले लोग बिना किसी नतीजे का सामना किए निकल जाते हैं। फिल्म सिटी में लगने वाली आग महज हादसे नहीं हैं। ये लालच, लापरवाही और ऐसी व्यवस्था का नतीजा हैं, जिसने कभी दोषियों को जवाबदेह नहीं ठहराया। जब तक जवाबदेही सबसे ऊपर तक तय नहीं होगी तब तक ये आग लगती रहेंगी और इसके साथ ही निर्दोष लोगों की जान भी जाती रहेगी।'








