Seoni House Fire: सिवनी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग

Taushif Shekh
0 सेकंड पहलेHamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.
Sneha Menon
0 सेकंड पहलेDesh ke liye yeh ek mahatvapurna khabar hai.
Shruti Bajpai
0 सेकंड पहलेHamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.
Vaishali shinde
53 मिनट पहलेHar Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.
Sonu rai
2 घंटे पहलेJai Hind! Desh pahle, baaki sab baad mein.
Sneha Menon
3 घंटे पहलेHamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.
Tanya Bajaj
5 घंटे पहलेIndia ki progress dekh ke dil khush ho gaya!
सिवनी में मकान में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा स्थित महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मकान एक सर्राफा व्यापारी का बताया गया है।
घर में मौजूद थे करीब दस लोग
जानकारी के अनुसार, घटना के समय मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सुबह चार बजे हुआ हादसा
यह घटना जैन मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में हुई। बताया गया कि सुबह करीब चार बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई।
पूरे मकान में फैल गई आग
आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। मकान में आग और धुआं फैलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल और रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
मौके पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि तीन मंजिला मकान में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हुई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया।








