कुएं में गिरने से महिला की मौत: करंट की चपेट में आया अधेड़

करंट की चपेट में आया अधेड़
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

अमरकंटक में दो दर्दनाक हादसे, दो लोगों की मौत

 

अनूपपुर अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों से इलाके में शोक का माहौल बन गया। इन घटनाओं में एक अधेड़ पुरुष और एक महिला की जान चली गई।

 

पहली घटना नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 14 स्थित टिकरी टोला में सामने आई। जानकारी के अनुसार घर के लोहे के दरवाजे के पास से बिजली का तार गुजर रहा था। इसी दौरान अधेड़ व्यक्ति बिजली के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं दूसरी घटना में एक महिला के कुएं में गिरने की जानकारी सामने आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर अमरकंटक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और हादसों से जुड़े कारणों की जांच की जा रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback