बिजली कटौती से भड़का युवक, ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा: नशे में सब-स्टेशन पहुंचा युवक, बिजली कर्मचारियों से हंगामा

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
बिजली कटौती से भड़का युवक, नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर किया हंगामा
शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर एक युवक ने विद्युत सब-स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक युवक ने बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने तत्काल विद्युत सप्लाई बंद कर दी, ताकि ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े युवक के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो।
इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतारने के लिए मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की नजर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने पर टिकी रही।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि युवक ट्रांसफॉर्मर पर क्यों चढ़ा और उसके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हुई, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

