सोन नदी से जल लेकर शिवजी को अर्पित: बुढ़ार में निकली भव्य कांवड़ यात्रा

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बुढ़ार
मध्य प्रदेश। शहडोल बुढ़ार,लखेरन टोला स्थित स्वयं सिद्ध हनुमान मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सोन नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु भगवान शिव को अर्पित करने के लिए यात्रा में शामिल हुए। हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
यात्रा को लेकर गोपी नामदेव जी ने बताया कि स्वयं सिद्ध हनुमान जी के दर्शन करने और उनकी भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
सोनू चतुर्वेदी सुभाष तिवारी मुकेश केशरवानी ने बताया कि स्वयं सिद्ध हनुमान जी की महिमा ऐसी है कि उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा में भी आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से श्रद्धालु आकर शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को आस्था और भक्ति से जोड़ने वाला अवसर भी है।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सोन नदी से जल लेकर बुढ़ार पहुंचकर भगवान शंकर जी को पवित्र जल अर्पित किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव और स्वयं सिद्ध हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं के अनुसार, हर वर्ष होने वाली यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र की धार्मिक पहचान बनती जा रही है। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।

