कटनी में अवैध शराब जब्त: 54 लीटर शराब बरामद

54 लीटर शराब बरामद
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 54.84 बल्क लीटर मदिरा जब्त

 

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में आबकारी टीम ने एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 54.84 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 60 हजार 342 रुपये बताई गई है।

 

आबकारी विभाग के अनुसार यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। टीम ने ग्राम कौड़िया निवासी आकाश उर्फ शुभम दुबे के रिहायशी मकान की गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई।

 

बरामद शराब में सिगनेचर व्हिस्की की 12 बोतल, मैकडावल व्हिस्की की 13 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 12 बोतल, मैजिक मूवमेंट बोदका जामुन की 9 बोतल, गोवा व्हिस्की के 63 पाव, देशी मसाला के 20 पाव और देशी प्लेन के 30 पाव शामिल हैं।

 

मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

 

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी मंशाराम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी एवं प्रवीण रतन वरकड़े, परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सीमा कोल सहित आबकारी अमले की भूमिका रही।

 

अब सवाल यह है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार कितने क्षेत्रों तक पहुंचती है और अवैध शराब के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क पर विभाग की कार्रवाई किस स्तर तक जाती है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback