कोतमा पुलिस, गांजा तस्करी, करने वाले को पकड़ा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.865 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.865 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.27 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
अनूपपुर।कोतमा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.865 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित करीब 2.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमगांव–सेमरिया मार्ग से दो युवक मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर कोतमा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-65-ZB-8205 को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9.865 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से सूरज यादव (28 वर्ष) और दिलीप साहू (19 वर्ष) दोनों निवासी मेहरी टमकी टोला, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 27 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में मामले से जुड़े परमानंद पनिका उर्फ गोलू और बेनीप्रसाद मेहरा के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है।
कोतमा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस कार्रवाई को अनूपपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की एक और महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

