वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई: फ्लाईओवर पर स्टंट का वीडियो वायरल

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

फ्लाईओवर पर स्टंट का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचे कार सवार

 

सतना। शहर के फ्लाईओवर पर देर रात तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाकर स्टंट करना युवाओं को भारी पड़ गया। सड़क पर खतरनाक अंदाज में वाहन चलाने और स्टंट करने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों को पकड़ा।

 

पुलिस की कार्रवाई में ब्लैक स्कॉर्पियो क्रमांक MP 19 CC 7769 और क्रेटा कार क्रमांक MP 19 ZM 5011 को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर वाहन सवारों द्वारा स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।


 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। ब्लैक स्कॉर्पियो पर 15 हजार रुपये तथा क्रेटा कार पर 4 हजार रुपये का चालान किया गया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सड़क को स्टंट का मैदान बनाने वालों पर अब शिकंजा कसने लगा है। फ्लाईओवर पर रफ्तार और स्टंट के नाम पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback