दर्दनाक हादसा: खुले कुएं में डूबे चचेरे भाई बहन: खेलते-खेलते खुले कुएं तक पहुंचे दो मासूम, देखते ही देखते बुझ गई जिंदगी की रोशनी

खेलते-खेलते खुले कुएं तक पहुंचे दो मासूम, देखते ही देखते बुझ गई जिंदगी की रोशनी
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

शहडोल में दर्दनाक हादसा: खुले कुएं ने छीन लिए चचेरे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम

 

शहडोल। जिले के खोहरी गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां खुले कुएं में डूबने से दो मासूम चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों बच्चों के माता-पिता धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते घर की बाड़ी में बने खुले कुएं के पास पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे कुएं में जा गिरे और गहरे पानी में डूब गए।

 

शाम को जब परिजन खेत से वापस घर लौटे तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद जब कुएं में देखा गया तो दोनों मासूमों के शव पानी में मिले। यह दृश्य देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर खुले कुएं कब तक मासूम जिंदगियों के लिए मौत का कारण बनते रहेंगे? यदि गांवों में खुले कुओं को सुरक्षित तरीके से ढकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सकता है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback