शहडोल स्कूल बस चेकिंग अभियान : 2 बसें जब्त, 8 स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
शहडोल | स्कूली बच्चों की सुरक्षित और संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस ने जिलेभर में विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान कई स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आया। कार्रवाई करते हुए दो स्कूल बसों को जब्त किया गया, जबकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 8 स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 42 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूल बसों में फिटनेस, परमिट, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर, इमरजेंसी एग्जिट, ड्राइवर के दस्तावेज तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। जिन वाहनों में नियमों का पालन नहीं पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहनों के वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें तथा सुरक्षा उपकरणों को पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में बनाए रखें।
🚨 शहडोल पुलिस का विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान।
🚌 सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 2 स्कूल बसें जब्त।
📄 8 स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई।
💰 42,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
👮 बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश।
⚠️ नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

