Khargone Dairy competition: गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से

Ravi sinha
2 घंटे पहलेYeh haalat bahut chintajanak hai, jaldi karyawahi ho.
Neel Saxena
3 घंटे पहलेYeh mamla sabke saath ho sakta hai, jaagrukata zaroori.
Ananya Sharma
5 घंटे पहलेYeh mamla sabke saath ho sakta hai, jaagrukata zaroori.
Rohan Desai
5 घंटे पहलेYeh sirf ek ghar ki nahi, pure samaj ki baat hai.
Reyansh Joshi
6 घंटे पहलेAam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.
Ritika Ghosh
7 घंटे पहलेHum is cause ke saath hain!
Harsh Pandya
9 घंटे पहलेHum is cause ke saath hain!
खरगोन। मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के चयनित वृन्दावन ग्रामों में 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इन छह गांवों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का आयोजन जिले के छह चयनित वृन्दावन ग्रामों टेमला, बोरावा, चोली, बैड़िया, सेल्दा और सेगावा में किया जाएगा। इसमें केवल संबंधित वृन्दावन ग्रामों के पशुपालक ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता ग्राम स्तर पर आयोजित होगी।
दूध उत्पादन के आधार पर होगा चयन
प्रतियोगिता में गाय के तीन समय के दूध उत्पादन का औसत निकाला जाएगा। विकासखंड स्तरीय समिति के समक्ष होने वाली इस प्रक्रिया के आधार पर सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गाय के पशुपालक का चयन किया जाएगा।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
पशुपालकों से भाग लेने की अपील
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. जी.एस. सोलंकी ने चयनित वृन्दावन ग्रामों के पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस पहल से उत्कृष्ट दुधारू गायों और पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।








