Fire on Bhopal New Market: भोपाल के न्यू मार्केट में दुकान में लगी भीषण आग

प्रतिक्रियाएँ
Ananya Sharma

Ananya Sharma

0 सेकंड पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Nisha Shah

Nisha Shah

0 सेकंड पहले

Yeh samajik mudda bahut gambhir hai, dhyan dena zaroori hai.

Dhruv Bhatt

Dhruv Bhatt

1 घंटे पहले

Peedit logo ke saath poori tarah sahmat hoon.

Taushif Shekh

Taushif Shekh

2 घंटे पहले

Yeh mudda rajneeti se upar hai, insaniyat ki baat hai.

Saanvi Pandey

Saanvi Pandey

3 घंटे पहले

Aam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.

Priya Iyer

Priya Iyer

4 घंटे पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

5 घंटे पहले

Samaj ke liye is khabar ka bahut mahatva hai.

Comments • Reactions • Feedback

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र न्यू मार्केट में लगी भीषण आग 

गुरूवार 8 अक्‍टूबर 2026 को भोपाल के न्यू मार्केट में दोपहर के समय छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। जिसकी लपटें करीब 25 फीट तक ऊपर उठीं और धुआं 2-3  किमी दूर तक दिखा।  आग 5-6 दुकानों और पास की रेहड़ियों तक पहुंच गई। न्‍यू मार्केट में आग लगने वाली दुकान से ठीक सटे हुये खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवार के कारण आग से बच गयी।  सबसे पहले आग छोले-भटूरे की दुकान में लगी, इसके बाद पास की दो मोबाइल शॉप, बर्तन और कपड़ा शोरूम तक पहुंची। दुकान में 50-60 लोग मौजूद लोग एवं कर्मचारी जान बचाकर भागे। सूचना मिलते ही भीषण आग पर काबू पाने के लिए 10-15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्‍काल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया।

 

भोपाल का प्रमुख व्‍यावसायिक एवं घना क्षेत्र

न्यू मार्केट भोपाल के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है। यहाँ बड़ी संख्या में दुकानें होने के कारण आग जैसी घटना से आसपास के व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थितियों में समय पर अग्निशमन सेवाओं का पहुँचना और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

 

राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक कैलाश विश्वास सारंग ने लिया जायजा

राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक कैलाश विश्वास सारंग ने घटना स्‍थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह घटना सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है । भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए न्यू मार्केट क्षेत्र को जल्द ही पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। फिलहाल पुलिस आग लगने के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। आग से एक कुर्ता-पैजामा शोरूम, मोबाइल शॉप, चार मंजिला बर्तन की दुकान एवं रेडीमेड गारमेंट्स आउटलेट को पूरी तरह जलाकर राख हो गये।

 

न्‍यू मार्केट में दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों ने बताया कि आने वाले त्योहारों (दीवाली) के लिए अधिक मात्रा में नये सामान का स्टॉक अपनी दुकानों में स्‍टोर करके रखा था  किया था, जो कि इस भयावह अग्निकांड में जल कर राख हो गया। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन के सामने अतिक्रमण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा घटना की जाँच के बाद ही आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, बिजली के तारों की नियमित जाँच और आपातकालीन निकास की व्यवस्था ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकती है।

 

कैसे मची अफरा-तफरी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोपहर में वे लोग दुकान पर खाना खाने के लिए गये थे । खाना तैयार करते समय अचानक आग भड़की और उसके ठीक ऊपर लगा बैनर भी जलने लगा। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज हो गई कि दुकान के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दुकान के अंदर करीब 50-60 लोग उपस्थित थे। आग लगते ही ऐसा भयानक मंजर देख सभी लोग दुकान से बाहर भाग कर जान बचाई । इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी । 

 

प्रतिक्रियाएँ
Ananya Sharma

Ananya Sharma

0 सेकंड पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Nisha Shah

Nisha Shah

0 सेकंड पहले

Yeh samajik mudda bahut gambhir hai, dhyan dena zaroori hai.

Dhruv Bhatt

Dhruv Bhatt

1 घंटे पहले

Peedit logo ke saath poori tarah sahmat hoon.

Taushif Shekh

Taushif Shekh

2 घंटे पहले

Yeh mudda rajneeti se upar hai, insaniyat ki baat hai.

Saanvi Pandey

Saanvi Pandey

3 घंटे पहले

Aam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.

Priya Iyer

Priya Iyer

4 घंटे पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

5 घंटे पहले

Samaj ke liye is khabar ka bahut mahatva hai.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...