Society & Lifestyle: बिना ओवन बनाएं चीजी पिज्जा बॉम्ब

Kavya Mishra
0 सेकंड पहलेLogon ki madad karna hi asli dharam hai.
Nidhi kumari
15 मिनट पहलेAam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.
Reyansh Joshi
29 मिनट पहलेJab tak samaj nahi jaagega, kuch nahi badlega.
Ravi sinha
1 घंटे पहलेHum is cause ke saath hain, awaaz uthani chahiye.
Trapti Tanwar
2 घंटे पहलेYeh mudda rajneeti se upar hai, insaniyat ki baat hai.
Tanya Bajaj
4 घंटे पहलेPeedit logo ke saath poori tarah sahmat hoon.
Vivaan Gupta
5 घंटे पहलेHum is cause ke saath hain, awaaz uthani chahiye.
सॉफ्ट डो तैयार करना सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और दही डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट और चिकना आटा गूंध लें। आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें।
चीज़ी स्टफिंग बनाना एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मोज़ेरेला चीज, बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च डालें। इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, कुटी काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
लोई में स्टफिंग भरना तैयार आटे से मध्यम आकार की लोइयां बनाएं। एक लोई को बेलन से थोड़ा मोटा और गोल बेल लें। इसके बीच में 2-3 चम्मच पनीर-चीज की स्टफिंग रखें। किनारों को एक साथ लाकर अच्छी तरह बंद करें और हाथ से हल्का दबाकर गोल आकार दें।
तवे पर चिपकाना तवे को गैस पर रखकर तेज गर्म करें। तैयार पिज्जा बॉम्ब के निचले हिस्से पर थोड़ा पानी लगाएं और पानी लगे हिस्से की तरफ से इन्हें गर्म तवे पर रखें। पानी की वजह से बॉम्ब्स तवे पर अच्छी तरह चिपक जाते हैं।
आंच पर उलट-पलटकर सेंकना जब बॉम्ब्स नीचे से हल्के सिक जाएं, तब तवे को हैंडल से पकड़कर उल्टा करें। अब इन्हें सीधी आंच के ऊपर घुमाते हुए चारों तरफ से सेंकें। धीमी से मध्यम आंच पर सेंकने से इनका टेक्सचर क्रिस्पी और गोल्डन-ब्राउन हो जाता है।
बटर लगाकर गरमा-गरम सर्व करें पिज्जा बॉम्ब्स पूरी तरह सिक जाएं तो इन्हें तवे से निकाल लें। ऊपर से पिघला हुआ बटर और बारीक कटा धनिया लगाएं। इन्हें टोमैटो सॉस या मयोनीज़ के साथ गरमा-गरम परोसें।
आसान घरेलू स्नैक गेहूं के आटे, पनीर, चीज और मसालों से तैयार यह स्नैक बिना ओवन और बिना मैदा के तवे पर बनाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित स्रोत ने इसकी सत्यता और सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेने की बात कही है।








